सुबह 5:30 बजे Agra Cantt Station या Hotel से Pick Up। Sunrise से पहले Taj Mahal East Gate पहुंचें। सुबह 6 बजे Gate खुलता है और सबसे पहले अंदर जाने का मौका मिलता है। Sunrise में Taj Mahal का नजारा सबसे शानदार होता है। सफेद संगमरमर पर जब सूरज की पहली किरण पड़ती है तो पूरा Taj गुलाबी और सुनहरा दिखता है।
Guide आपको Taj Mahal की पूरी History बताएगा। Main Gate से अंदर जाते ही सामने Taj Mahal दिखता है जो देखते ही दिल को छू जाता है। Main Mausoleum के अंदर शाहजहां और मुमताज महल की कब्रें हैं। दीवारों पर Precious Stones की जड़ाई का काम इतना बारीक है कि आज भी लोग हैरान रह जाते हैं।

